शिल्पा-शमिता संग गीता का दिवाली अभियान

पृथ्वीराज शेट्टी की पहल भगवद गीता फॉर ऑल (बीजीएफए) ने अपना पहला त्योहार-विशेष अभियान लॉन्च किया है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री, योग और वेलनेस की पहचान शिल्पा शेट्टी तथा उनकी बहन शमिता शेट्टी को जोड़ा गया है।“आंतरिक प्रकाश का उपहार” थीम पर आधारित यह पहल दिवाली से पहले शुरू की गई है। इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि जैसे दीपावली पर घर दीपों से आलोकित होते हैं, वैसे ही गीता का ज्ञान भी हर परिवार के जीवन को शांति, संतुलन और शक्ति से प्रकाशित कर सकता है।