पूर्वमंत्री राम किशोर सैनी भाजपा में शामिल

FEATURED ताज़ा खबर

जयपुर,16 नवम्बर(वार्ता) राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलाेत सरकार में मंत्री रहे रामकिशाेर सैनी आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शामिल हो गये। वह दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा सीट से कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने रामकिशोर सैनी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। श्री रामकिशोर सैनी कांग्रेस के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव हार गये थे। जबकि वर्ष 2008 के चुनावों में श्री सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में जीत दर्ज की थी। इससे पूर्व 1998 में वह भाजपा के टिकट पर चुनाव हार गये थे हालांकि 1990 में वह भाजपा के टिकट पर यहां से जीते थे।
दौसा और आसपास के इलाकों में सैनी समाज पर खासा असर रखने वाले श्री सैनी ने भाजपा में शामिल हाेने को घर वापसी करार देते हुये कहा कि कांग्रेस में उनका दम घुट रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *