किरण बेदी ने पत्रकारों के साथ मनाया ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

पुड्डुचेरी,16 नवंबर (वार्ता) पुड्डुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने शुक्रवार को यहां स्थित राजनिवास में पत्रकारों के साथ ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ मनाया।
सुश्री बेदी ने इस संबंध में आयोजित एक समारोह में यह स्पष्ट किया कि वह हमेशा कानून और नियमों के अनुसार काम करती हैं। उन्होंने संघ शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल/प्रशासक पर प्रशासित वित्तीय शक्तियों की जानकारी दी।
उन्होंने विशेष रूप से अनुदान के लिए प्रदान किए गए सामान्य वित्तीय नियमों को भी बताया।
उपराज्यपाल के निजी सचिव श्री श्रीधरन, जनसंपर्क अधिकारी श्री कुमारन और अन्य लोगों ने इस समारोह में हिस्सा लिया। इस समारोह में उनके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर छपी कुछ खबरों को भी दिखाया गया।
रमेश.श्रवण
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *