शिवराज 19 नवम्बर को छतरपुर आयेगें

FEATURED मध्य प्रदेश

छतरपुर 16 नवम्बर(वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 19 नवम्बर को जिले की बिजावर, छतरपुर एवं महाराजपुर विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेगें।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द बुंदेला ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले की तीन विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेगें। श्री चौहान बिजावर विधानभा के सटई में 4.20 बिजावर विधानसभा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र नाथ पाठक के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेगें।
इसके बाद छतरपुर विधानसभा में रामचरित मानस मैदान गल्लामंडी में प्रत्याशी श्रीमती अर्चना सिंह के पक्ष जनसभा को संबोधित करेगें। श्री चौहान महाराजपुर विधानसभा के नौगांव में प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेगें।
सं नाग
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *