:: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर गेम शो अब भारतीय अंदाज में; पहेलियाँ बुझाओ और जीतो करोड़ों के इनाम ::
मुंबई/इन्दौर । भारतीय टेलीविजन पर अब तक का सबसे बड़ा गेम-चेंजर आने वाला है! सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) दुनिया के सबसे पसंदीदा और प्रतिष्ठित गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ (Wheel of Fortune) का देसी अवतार लेकर आ रहा है। इस ग्लोबल ब्लॉकबस्टर शो की कमान बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद सुपरस्टार अक्षय कुमार के हाथों में होगी, जो अपनी हाई-एनर्जी और हाजिरजवाबी से दर्शकों का दिल जीतेंगे।
:: दुनिया का नंबर 1 शो अब आपके घर ::
यह कोई साधारण शो नहीं है; यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया का सबसे लोकप्रिय टीवी गेम शो है। इसे अमेरिकी टेलीविजन का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला एंटरटेनमेंट शो होने का गौरव प्राप्त है। अब अक्षय कुमार के साथ मिलकर यह शो भारतीय दर्शकों के लिए प्राइम-टाइम पर रोमांच और पहेलियों का ऐसा सर्कस लाएगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।
:: टीवी और मोबाइल पर एक साथ मचेगी धूम ::
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बिजनेस हेड नचिकेत पंतवैद्य ने बताया कि ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ मनोरंजन की दुनिया में एक डिजिटल क्रांति लाएगा। इसे सोनी टीवी और सोनी लिव (Sony LIV) पर एक साथ पेश किया जाएगा। सबसे रोमांचक बात यह है कि घर बैठे दर्शक भी प्ले अलोंग फीचर के जरिए लाइव गेम का हिस्सा बन सकेंगे और अपनी किस्मत आजमा सकेंगे।
अक्षय कुमार का पजल अवतार अक्षय कुमार खुद इस शो को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, इस शो की पहेलियाँ और किस्मत का पहिया पूरी दुनिया का पसंदीदा रहा है, और अब इसे भारत लाना मेरे लिए किसी रोमांच से कम नहीं है। हाईगेट एंटरटेनमेंट के सहयोग और फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी के निर्माण में बन रहा यह शो 2026 का सबसे बड़ा विज्ञापन प्लेटफॉर्म बनने के लिए तैयार है।

