इन्दौर ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के शुभारंभ अवसर पर आज पलासिया चौराहा स्थित सेल्फी पॉइंट पर शहर के RRR सेंटरों में संग्रहित अनुपयोगी सामग्री से ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ का लोगो तैयार किया गया। अनुपयोगी वस्तुओं के पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण का संदेश देते हुए इस अनूठी पहल के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता के साथ-साथ Reduce, Reuse & Recycle की अवधारणा अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर अपर आयुक्त, स्वच्छ भारत मिशन प्रखर सिंह भी उपस्थित रहे।

