श्रेया का  ब्राइडल लुक अनुभव

मनोरंजन

शो ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में इन दिनों गर्व और वैष्णवी की शादी का ट्रैक चल रहा है। कहानी में जहां कई मोड़ और भावनात्मक पल हैं, वहीं वैष्णवी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री श्रेया जैन ने इस खास सीक्वेंस की शूटिंग और अपने ब्राइडल लुक का अनुभव साझा किया।अभिनेत्री श्रेया जैन कहती हैं, “लड़कियों को सजना-संवरना आम तौर पर बहुत पसंद होता है और जब बात ब्राइडल आउटफिट की हो तो उत्साह और भी बढ़ जाता है। शो में जो ब्राइडल आउटफिट मैं पहन रही हूं वह बहुत खूबसूरत है और मुझे इसे स्क्रीन पर कैरी करना सच में बहुत अच्छा लगता है।” “कई बार ये कपड़े काफी भारी होते हैं और थोड़ी असहजता भी महसूस होती है, खासकर क्योंकि हमारी शूटिंग के घंटे लंबे होते हैं। टीवी शोज़ में शादी के सीक्वेंस कई दिनों तक चलते हैं।