अभिनेता अक्षय ओबेरॉय, जो इन दिनों शाहरुख़ ख़ान की बहुप्रतीक्षित फिल्म किंग.से जुड़े हुए हैं, ने इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। अक्षय के लिए यह सिर्फ़ एक साथ काम करने का अनुभव नहीं है, बल्कि यह उनके लिए एक बेहद निजी उपलब्धि और लंबे समय से देखे गए सपने के पूरा होने जैसा है। अक्षय ओबेरॉय ने कहा, “शाहरुख़ ख़ान की फिल्म का हिस्सा बनना सच में सपने के सच होने जैसा है। एक अभिनेता के रूप में मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूँ, उनके सफ़र को करीब से देखा है और उनके काम से हमेशा प्रेरित रहा हूँ। ऐसे में उनकी किसी फिल्म से जुड़ना अपने आप में बहुत खास है।”उन्होंने आगे कहा, “शाहरुख़ ख़ान सिर्फ़ एक बड़े सितारे नहीं हैं, बल्कि अपने आप में एक संस्था हैं। उनका अनुशासन, उनकी सादगी और उनका पेशेवर रवैया बेमिसाल है।

