डेली सोप्स को बदलते रहना ज़रूरी है 

मनोरंजन

इन दिनों तुम से तुम तक में झेंडे के किरदार में नज़र आ रहे अभिनेता नासिर खान का मानना है कि किसी भी डेली सोप की जान उसकी लगातार बदलती कहानी और अचानक आने वाले ट्विस्ट होते हैं, जो न सिर्फ दर्शकों को जोड़े रखते हैं बल्कि कलाकारों के अभिनय में भी नई ऊर्जा भरते हैं।नासिर कहते हैं, “ये ट्विस्ट कहानी को ज़िंदा और गतिशील बनाए रखते हैं। एक कलाकार के तौर पर आपको हर समय सतर्क रहना पड़ता है, क्योंकि आपको नहीं पता होता कि अगला सीन किस दिशा में जाएगा। यही अनिश्चितता अभिनय को और रोमांचक बनाती है।”डेली सोप्स में दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। “रोज़-रोज़ आने वाले एपिसोड्स में अगर नयापन न हो, तो दर्शक जल्दी बोर हो सकते हैं।