अभिनेता रजनीश दुग्गल हाल ही में पापराज़ी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और डॉ. समीर अरोड़ा द्वारा होस्ट किए गए पॉडकास्ट द वेदाज़ स्पीक में नज़र आए। इस मौके पर डॉ. समीर ने बताया कि वह रजनीश को लगभग एक दशक से जानते हैं और हमेशा से उनके काम के प्रशंसक रहे हैं।डॉ. समीर कहते हैं, “मैं रजनीश को कई सालों से जानता हूँ और उनके शानदार काम का हमेशा से फैन रहा हूँ। वह एक सुपरस्टार मॉडल रहे हैं और कई सफल ब्रांड कैंपेन का चेहरा भी। एक अभिनेता के तौर पर भी उनका काम कमाल का रहा है। मुझे उनके साथ पहली बार वजह तुम हो में काम करने का मौका मिला।”, “मैंने यह थ्रिलर टी-सीरीज़ और विशाल पांड्या के लिए लिखा था और फिर पॉपुलर वेब सीरीज़ इंस्पेक्टर अविनाश पर भी साथ काम किया। इसका सीज़न 1 जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है और सीज़न 2 बहुत जल्द आने वाला है।

