फिक्शन के साथ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। 15 जून से शुरू होने वाले शो ‘तू ही रे दिल में’ में अबरार काज़ी (संजय), प्रियांशी यादव (वृंदा) और सिमरन रावल (स्वाति) मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।‘तू ही रे दिल में’ सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि यह किस्मत, रिश्तों और जिंदगी बदल देने वाले फैसलों की जज़्बाती कहानी है। यह कहानी वृंदा की है, जो किस्मत और विश्वास पर पूरा भरोसा करती है, लेकिन हालात ऐसा मोड़ लेते हैं कि उसकी जिंदगी और उसकी सोच, दोनों बदलने लगती हैं। जैसे-जैसे वृंदा, संजय और स्वाति की जिंदगी एक-दूसरे से जुड़ती है, कहानी प्यार, त्याग, दिल टूटने और मुश्किल फैसलों के बीच आगे बढ़ती है। जज़्बातों से भरी यह कहानी रिश्तों और इंसानी भावनाओं को बेहद खूबसूरती से सामने लाती है।

