इन्दौर | आज़ दोपहर एक सनसनीखेज घटनाक्रम के चलते बत्तीस वर्षीय महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है और प्रारंभिक जांच के बाद पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली है कि महिला द्वारा यह कदम उठाने से पहले उसकी सास से कुछ कहासुनी हुई थी जिसके बाद उसकी सास किसी रिश्तेदार के यहां चली गई थी। पुलिस के अनुसार मृतक महिला का नाम मुस्कान पति अश्विन प्रजापति उम्र बत्तीस साल निवासी सुपर कॉरिडोर है। उसके पति अश्विन का वहीं इलाके में एक कैफे है। दोपहर में जब वह घर गया तो उसने कमरे में उसे फंदे पर लटके देखा। तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को पूछताछ में पति अश्विन बताया कि उनकी शादी को करीब चार साल हुए हैं। मुस्कान का मायका देवास में है। मृतका मुस्कान के मायके वालों ने पुलिस को बताया कि पति अश्विन और सास सुनीता उसे किसी न किसी बात को लेकर परेशान करते थे। गुरुवार को ही मुस्कान अपने ससुराल आई थी। वह अपनी मां से इंदौर ससुराल जाने के लिए इनकार कर रही थी लेकिन परिवार के लोगों ने उसे समझाकर भेज दिया था। आज सुबह जब मुस्कान की मां ने देवास से बेटी मुस्कान को कॉल किया। उसने फोन नहीं उठाया तो उन्होंने जमाई अश्विन को कॉल किया। जब वह घर पहुंचा तो पत्नी फंदे पर थी। पुलिस फिलहाल मामले में मुस्कान के माता-पिता के बयान लेने के बात बता जांच कार्रवाई कर रही है।

