भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडियाकर्मियों को प्राधिकार पत्र जारी –

FEATURED इंदौर मध्य प्रदेश साहित्य

इन्दौर (ईएमएस)। विधानसभा निर्वाचन 2018 में मीडिया प्रतिनिधियों को कव्हरेज के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकार पत्र जारी किये गये है। मीडिया के जिन प्रतिनिधियों के पास प्राधिकार पत्र पर उनके फोटो के साथ एडीएम श्री अजयदेव शर्मा के हस्ताक्षर है, उन्हें मतदान केन्द्रों और मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति है। भारत निर्वाचन आयोग के प्राधिकार पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मतदान केन्द्र के भीतर किसी भी प्रकार का साक्षात्कार आदि लेना सख्त मना है। इस प्राधिकार पत्र के धारक को निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना होगा। यह प्राधिकार पत्र अहस्तान्तरणीय है। सहज पहचान के लिये अपने संस्थान का परिचय कार्ड अथवा पहचान पत्र भी रखना होगा।
उमेश/पीएम/27 नवम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *