‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ 

मनोरंजन

शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान ‘ में ऐसा ही दिलचस्प किरदार है अभिजीत, जिसे अभिनेता गौरव बाजपेयी निभा रहे हैं। यह शो वैदेही की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाता है, लेकिन अभिजीत का किरदार कहानी में एक अलग ही रोमांच जोड़ता है। दर्शक यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि वह हीरो है, विलेन है या दोनों का मिश्रण।शो का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए गौरव बाजपेयी ने कहा,“मैं ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं क्योंकि इसकी कहानी बहुत अलग और दमदार है। यह शो एक युवा लड़की की जिंदगी, उसके संघर्ष, चुनौतियों और उतार-चढ़ाव को बहुत खूबसूरती से दिखाता है। इसकी पूरी कहानी शानदार है और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे इसका हिस्सा बनने का मौका मिला।”