अंकुर की एंट्री से आएगा  नया मोड़

मनोरंजन

शो ‘सत्या साची’ में अब एक नया और दिलचस्प ट्विस्ट आने वाला है। अभिनेता अंकुर भारद्वाज शो में शौर्य के किरदार में नजर आएँगे। उनके आने से कहानी में नई ऊर्जा और नया नजरिया जुड़ने वाला है, जिससे ड्रामा और भी गहरा और रोचक हो जाएगा।अंकुर भारद्वाज ने कहा, “मैं ‘सत्या साची’ का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूँ। यह एक बेहतरीन शो है, जिसकी कहानी बहुत मजबूत है और इतने टैलेंटेड लोगों के साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात है।