अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान बनाने वाली अन्या सिंह अब देशभक्ति से भरपूर फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आने वाली हैं। आन्या के लिए यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि भावनाओं और गर्व से जुड़ा एक खास अनुभव है। आन्या के दादा भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं और वे उनके सबसे बड़े समर्थक रहे हैं। ऐसे में बॉर्डर 2 उनके लिए देश और अपने दादा को सम्मान देने का एक मौका बन गई।आन्या कहती हैं कि यह उनके लिए थोड़ा भावुक पल था, लेकिन साथ ही बेहद खास भी। उनके मुताबिक, बहुत कम मौकों पर ऐसा होता है जब आप उन लोगों को कुछ लौटा सकें जिन्होंने देश के लिए इतना कुछ किया हो। उन्होंने कहा कि हर सैनिक निस्वार्थ, बहादुर और सम्मान के काबिल होता है, और इस फिल्म का हिस्सा बनकर उन्हें ऐसा लगा जैसे वे अपने दादा और सेना को कुछ लौट पा रही हैं।

