यंग क्रिएटर ईशिका शाही, अपनी नई वेब सीरीज़ ‘Jabb Zodiacs Met’ लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज़ में लोकप्रिय अभिनेता और हाल ही में बिग बॉस के विजेता बने गौरव खन्ना सूत्रधार यानी नैरेटर की भूमिका में नज़र आएंगे।गौरव कहते हैं,इस नई सीरीज़ ‘Jabb Zodiacs Met’ का नैरेटर बनना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। मैंने यह काम बिग बॉस में जाने से पहले किया था। करीब दो-तीन घंटे में मैंने पूरे 12 एपिसोड्स की डबिंग की। मैं इस सीरीज़ की आवाज़ हूं और ईशिका शाही जैसी न्यू-एज स्टोरीटेलर के साथ काम करना वाकई बहुत खूबसूरत अनुभव था। उन्हें अपने पिता राजन शाही से बेहतरीन ट्रेनिंग मिली है, जो टेलीविज़न इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित कहानीकारों में से एक हैं।

