रक्तदाता वाहिनी – रक्त दाताओं को लाने ले जाने की निःशुल्क सुविधा

इंदौर

इन्दौर दामोदर युवा संगठन भारत द्वारा रेडक्रास के सहयोग से संचालित देश के पहले निशुल्क ब्लड कॉल सेंटर में रक्तदान करने के इच्छुक रक्तदाताओं के लिए निशुल्क लाने ले जाने के लिए रक्त वाहिनी की सुविधा शुरू की गई है। ज्ञात हो कि यह ब्लड कॉल सेंटर लगातार रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय काम कर रहा है। सेंटर द्वारा अभी तक 3,00,000 से ज्यादा लोगों को निशुल्क ब्लड उपलब्ध कराया जा चुका है। रक्तदाता वाहिनी गाड़ी के कारण रक्तदाता को घर से लेकर रक्तदान कराकर वापस घर या ऑफिस छोड़ा जाता है। ये सुविधा आम लोगों में रक्तदान के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए निशुल्क शुरू की गई है। सेंटर संचालक अशोक नायक के अनुसार विगत 18 सालों में ब्लड की कमी से हमारे सम्पर्क में आए किसी की मौत नहीं हुई। हम निशुल्क ब्लड उपलब्ध करा रहे हैं। 10 लोगों की टीम है जो पेशेंट ऑर रक्तदाताओं के संपर्क में रहकर इंतजाम करवाती है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जल्द ही सेंटर को 24 घंटे चालू रखने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर आप भी रक्तदान करना चाहते हैं, तो सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं।