वन खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत –

इंदौर

:: विजेता जनवरी में अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे ::
इन्दौर/भोपाल (ईएमएस)।अपर मुख्य सचिव, वन के.के. सिंह ने गत दिवस भोपाल में राज्य-स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। विजेता खिलाड़ी आगामी 9 से 13 जनवरी, 2019 तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में होने वाली अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सिंह ने खिलाड़ियों को रायपुर प्रतियोगिता के लिये शुभकामनाएँ देते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करने को कहा।
राज्य-स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज भोपाल में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय खेल परिसर में हुआ। समापन अवसर पर आयोजित 100 मीटर महिला दौड़ में कु. जान्हवी पुलवाघे और 100 मीटर पुरुष दौड़ में दिलीप माली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता 4 दिसम्बर, 2018 को प्रारंभ हुई थी, जिसमें 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रायपुर रवाना होने के पहले चयनित खिलाड़ियों को भोपाल में 26 दिसम्बर से 9 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा।
उमेश/पीएम/13 दिसम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *