कृतिका कामरा और गौरव कपूर को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के बाद से यह जोड़ी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब खबरें हैं कि दोनों मार्च 2026 में शादी कर सकते हैं।रिलेशनशिप सार्वजनिक करने के बाद से कृतिका और गौरव को साथ में देखना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इवेंट्स में साथ नज़र आना हो या पब्लिक जगहों पर, दोनों की आपसी बॉन्डिंग और कम्फर्ट साफ दिखाई देता है। उनकी केमिस्ट्री को फैंस खूब सराह रहे हैं और हर नए लुक और मुलाकात पर नज़र बनाए हुए हैं।
इसी बीच, यह चर्चा और तेज़ हो गई है कि दोनों 2026 में अपने रिश्ते को अगला कदम देने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि कृतिका और गौरव ने अभी तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह नई जोड़ी मार्च के आखिर तक शादी कर सकती है। खबरों के मुताबिक, शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और दोनों अपने-अपने काम के शेड्यूल को इस तरह सेट कर रहे हैं ताकि मार्च के अंत में शादी हो सके।

