मिस्टर एंड मिसेज परशुराम के एक एपिसोड में दर्शकों को शिवप्रसाद का एक बिल्कुल अलग और एंटरटेनिंग अंदाज़ देखने को मिला, जहां नील भट्ट ने एक जोशीले गाने पर फुल एनर्जी डांस परफॉर्मेंस दी। सीन में शालिनी उन्हें झुंझलाहट भरी नजरों से देखती नजर आई, जबकि शिवप्रसाद बेखौफ होकर पूरे जुनून के साथ डांस करता दिखा। खास बात यह रही कि यह पूरा सीक्वेंस सिंगल टेक में शूट किया गया था और इसमें कोई कोरियोग्राफी नहीं थी, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया।नील ने यह पूरा सीक्वेंस पूरी तरह अपने दम पर परफॉर्म किया, जिसे देखकर सेट पर मौजूद कास्ट और क्रू उनकी कॉन्फिडेंस, एनर्जी और नेचुरल परफॉर्मेंस से हैरान रह गए। अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए नील ने कहा, “‘शांताबाई’ वाला सीक्वेंस मेरे लिए भी एक सरप्राइज था और इसे सिंगल टेक में शूट किया गया, जिससे यह और ज्यादा एक्साइटिंग हो गया।

