एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर ने अलौकिक थ्रिलर, भय – द गौरव तिवारी मिस्ट्री का ट्रेलर जारी किया। यह सीरीज़ भारत के पहले, अलौकिक घटनाओं का जांचकर्ता, गौरव तिवारी की ज़िंदगी और उनके काम से जुड़ी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। इसमें करण टैकर गौरव तिवारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि कल्कि कोचलिन आयरीन वेंकट के रूप में नज़र आएंगी, इनके साथ दानिश सूद, सलोनी बत्रा, शुभम चौधरी और निमिषा नायर जैसे मजबूत कलाकारों की टीम भी शामिल है। रॉबी ग्रेवाल के निर्देशन में बनी यह सीरीज़ कई लिखित मामलों और जमीनी स्तर पर हुई वास्तविक अलौकिक जांचें से प्रेरित होकर तैयार की गई है।ट्रेलर की शुरुआत एक तनावभरी ज़मीनी जांच से होती है, जो दर्शकों को तुरंत उस दुनिया में ले जाती है, जिसमें कभी गौरव काम किया करते थे। अनसुलझी घटनाओं की झलकें, परेशान करने वाली कॉल, अचानक बैटरी का खत्म होना, आसपास मौजूद आत्माओं का आभास—इन सबके बीच विरोधाभासी बातें एक ऐसी यात्रा का रूप लेती हैं, जो एक पायलट के रूप में उनके साथ शुरू हुई और एक गहरे, जीवन-परिवर्तनकारी अनुभव ने उन्हें इंग्लैंड के एक अलौकिक अध्ययन वाले चर्च तक पहुंचाया, जहाँ से आगे चलकर वे भारत के पहले पैरानॉर्मल ऑफिसर बने।

