‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर रिलीज़ 

मनोरंजन

हिंदी ज़ी5 ने आज अपनी आने वाली फिल्म ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो दर्शकों को पर्दे पर बड़ी उम्र के प्यार की दिल को छूने वाली, मज़ेदार और ताज़गी भरी कहानी की झलक दिखाता है। सौरभ शुक्ला की लिखी और उनके निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया की जोड़ी नज़र आने वाली है। इस फिल्म में शादी के पचास साल बाद पति-पत्नी के जज्बाती उलझनों को बड़ी बारीकी से दिखाया गया है, और यह शादी एक लंबे अरसे से दबी हुई सच्चाई के सामने आने पर टूट जाती है।फिल्म के ट्रेलर में हमें गोपाल [पंकज कपूर] और अनुसूया [डिंपल कपाड़िया] की खामोशी भरी और जानी-पहचानी दुनिया की झलक दिखाई देती है, जो बीते 50 सालों से एक-दूसरे की रोजाना की आदतों, यादों और बिना कहे समझ लेने वाले रिश्ते से जुड़े हैं। उनकी शांत सी लगने वाली ज़िंदगी में उस वक्त अचानक एक मोड़ आता है, जब अनुसूया लंबे अरसे से सीने में दफ़न एक राज़ से पर्दा उठाती है, जिससे उनके रिश्ते की जड़ें हिल जाती है।