बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला की शूटिंग जहां एक ओर अपने दिलचस्प कंटेंट को लेकर चर्चा में है, 14 साल बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की मशहूर जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।हाल ही में फिल्म के सेट पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला जब अक्षय कुमार ने शूटिंग के बीच माहौल को हल्का बनाने के लिए क्रिकेट का खेल शुरू कर दिया। खास बात यह रही कि इस मजेदार मुकाबले में भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हो गए। देखते ही देखते फिल्म का सेट मिनी क्रिकेट ग्राउंड में बदल गया और क्रू मेंबर्स स्टेडियम के दर्शकों की तरह खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने लगे।

