अभिनेत्री कृतिका कामरा और प्रेजेंटर-प्रोड्यूसर गौरव कपूर अपनी ज़िंदगी के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। अगले हफ्ते शादी के बाद कृतिका गौरव के साथ उनके बांद्रा वाले घर में शिफ्ट होने वाली हैं। चर्चा है कि इस खास मौके से पहले कपल अपने बांद्रा स्थित घर को पूरी तरह से नया रूप देने में व्यस्त है।सूत्रों के अनुसार, शादी से पहले पूरे घर को फिर से तैयार किया जा रहा है। घर में नए निर्माण और बदलाव का काम फरवरी की शुरुआत में शुरू हुआ था और इसे मार्च के दूसरे हफ्ते तक पूरा करने की योजना है, ताकि शादी के जश्न से पहले सब कुछ तैयार हो सके। यह बदलाव इसलिए भी खास है क्योंकि शादी के बाद यही वह घर होगा जहां कृतिका रहने के लिए आएंगी।

