अभिनेत्री हीर अछरा ने अपनी आगामी पंजाबी फिल्म एह दिन रोज़ नी आउणे की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में दिग्गज सिंगर-एक्टर हरभजन मान अपने बेटे अवकाश मान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि फिल्म का निर्माण भी हरभजन मान ही कर रहे हैं।फिल्म को लेकर पहले से ही चर्चा तब शुरू हो गई थी जब हरभजन मान ने सोशल मीडिया पर फैंस से फिल्म के लिए नाम सुझाने को कहा था। अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म का नाम एह दिन रोज़ नी आउणे घोषित कर दिया है। हीर ने बताया कि सच कहूं तो हरभजन मान सर से मिलने से पहले मैं थोड़ी नर्वस थी, क्योंकि वह पंजाबी सिनेमा का इतना बड़ा नाम हैं। लेकिन जब मैं उनसे मिली, तो उनकी सादगी और विनम्रता ने मुझे सच में चौंका दिया। सेट पर उनका व्यवहार और प्रोत्साहन बहुत ही खास था।”

