डॉ. गर्गी का और गहरा रूप 

मनोरंजन

अमेज़न की बड़ी-बड़ी कहानियों की थाली में इस बार देसी मिट्टी की खुशबू और भी गहरी हो गई है। प्राइम वीडियो के ग्रैंड शोकेस में जो सबसे दिलचस्प ऐलान हुआ, उसमें ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीज़न की वापसी ने सबका ध्यान खींच लिया — और इस बार कहानी के सेंटर में हैं आकांक्षा रंजन कपूर, जिनका किरदार अब और ज़्यादा चमकने वाला है।पहले सीज़न में ‘ग्राम चिकित्सालय’ ने बिना किसी दिखावे के, सच्चाई और सादगी के साथ भारत के ग्रामीण हेल्थकेयर सिस्टम की कहानी सामने रखी थी। झारखंड के भटखांडी गाँव में बसी इस कहानी ने हमें मिलवाया डॉ. गर्गी से — एक समर्पित डॉक्टर, जो प्राइमरी हेल्थ सेंटर में अपनी पूरी ईमानदारी से ड्यूटी निभाती हैं। आकांक्षा ने इस किरदार को इतनी सादगी, गर्मजोशी और इमोशन के साथ निभाया कि डॉ. गर्गी सिर्फ एक कैरेक्टर नहीं, बल्कि कहानी की आत्मा बन गईं।