एक्टर हेतल पुनीवाला, जिन्हें हाल ही में अनुराग कश्यप की फ़िल्म ‘Kennedy’ में देखा गया था, बताते हैं कि जब भी उन्हें कोई रोल ऑफ़र होता है, तो उनका एक तय तरीका होता है। वह डायलॉग और स्क्रिप्ट को कुछ बार पढ़ते हैं, और बेहतर समझ के लिए डायलॉग को अपनी भाषा में लिख भी लेते हैं।उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से, स्क्रिप्ट को तीन या चार बार पढ़ना चाहिए। जब मेरे पास कोई रोल आता है, तो मैं डायलॉग को बार-बार पढ़ता हूँ। मैं रट्टा नहीं मारता, बल्कि डायलॉग को चार-पांच बार पढ़ता रहता हूँ। इससे होता यह है कि उस डायलॉग के बोलने का अंदाज़ याद हो जाता है।”

