मैं  निर्देशकों के लिए खाली पन्ना बन गई

मनोरंजन

विश्व थिएटर दिवस के मौके पर अभिनेत्री शीना चौहान ने थिएटर के प्रति अपना प्यार और आभार एक भावुक पत्र के जरिए व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि थिएटर ने उनके जीवन और अभिनय को गहराई से आकार दिया है।शीना की थिएटर यात्रा बहुत छोटी उम्र से शुरू हो गई थी। जब वह सिर्फ दो साल की थीं, तब उन्होंने कोलकाता में पहली बार मंच पर कदम रखा। बाद में उन्होंने “A Midsummer Night’s Dream” में हर्मिया का किरदार निभाया, जहां से उन्होंने अभिनय को गंभीरता से सीखना शुरू किया।कसौली के द लॉरेंस स्कूल में पढ़ाई के दौरान भी उन्होंने कई नाटकों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नृत्य और मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग को भी अपने अभिनय में शामिल किया, जिससे उन्हें किरदारों को गहराई से समझने में मदद मिली।