‘तुम हो ना’ का आगामी एपिसोड बेहद भावुक कर देने वाले पलों का गवाह बनने जा रहा है, जहाँ शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल सोशल मीडिया क्रिएटर अफ़रोज़ शेख और उनके बेटे के साथ बातचीत करते हुए अपने आंसू नहीं रोक पाए।
एपिसोड के दौरान, राजीव ने अफ़रोज़ से उनके वीडियो शूट करने के अंदाज़ को मंच पर रीक्रिएट करने के लिए कहा, जिससे मंच पर एक मजेदार माहौल बन गया। हालांकि, यह माहौल जल्द ही बेहद भावुक क्षण में बदल गया जब अफ़रोज़ के बेटे ने बताया कि 24 साल का होने के बावजूद, वह आज भी अपनी माँ के साथ ही शॉपिंग करने जाता है और केवल वही कपड़े खरीदता है जो उसकी माँ को पसंद आते हैं। भावुक हुए राजीव ने कहा, “ये प्यार को बनाए रखना क्योंकि जहाँ मम्मी नहीं हो ना तो बहुत मुश्किल हो जाता है।” उन्होंने आगे कहा, “जब ऐसे देखते हैं ना माँ-बेटे को, तब लगता है कि मम्मी तुम कहाँ हो।” इस भावुक पल का एक खूबसूरत अंत करते हुए अफ़रोज़ के बेटे ने कहा, “तुम हो ना मम्मी, तो क्या टेंशन है फिर।”

