जबलपुर सीबीआई की इन्दौर में कार्रवाई
इन्दौर सीबीआइ की जबलपुर यूनिट ने करोड़ों की बैंक धोखाधड़ी मामले में सोनी इस्पात लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर राजीव लोचन को गिरफ्तार किया है। विगत दो दिन से इन्दौर में डेरा डाले बैठीं जबलपुर सीबीआई टीम ने कल इंदौर के मनोरमागंज न्यू पलासिया स्थित उसके बंगले से उसे गिरफ्तार किया और जबलपुर ले गई है। सोनी ने इंदौर में एसबीआइई की आरएनटी मार्ग ब्रांच से 2006 से 2011 के बीच कैश क्रेडिट लिमिट और लेटर ऑफ क्रेडिट जैसी सुविधांए कंपनी के फर्जी दस्तावेज से ली और बैंक से व्यापार के नाम पर लोन लिए रुपए व्यापार की बजाय दूसरे काम में लगाए। इससे बैंक को 12.87 करोड़ का नुकसान हुआ। बैंक के लोन अकाउंट एनपीए हो गए। इस पूरे मामले की जांच के बाद 2022 में एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद मिश्रा की शिकायत पर सीबीआइ (एसीबी) जबलपुर ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13 (2) व 13 (1) (डी) के तहत मामला दर्ज किया और कारवाई की

