इन्दौर | पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में वीरु झांझोट ने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि लम्बे अंतराल के बाद शहर कांग्रेस को अनुसूचित जाति विभाग में भीड़ जुटाने वाला सशक्त अध्यक्ष मिला है, नवनियुक्त शहर अध्यक्ष वीरु झांझोट अपने नये दायित्व को बखूबी निभाने और अनुसूचित जाति व वंचित वर्ग को न्याय दिलाने में अपनी सार्थक सेवाएं देंगे, जो कांग्रेस की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण होगी।वर्मा ने झांझोट को बधाई देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के हक और अधिकारों के लिए वीरु का नेतृत्व कांग्रेस को सशक्त व मजबूत बनाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि वीरु झांझोट एक सशक्तता वाले युवा और ओजस्वी नेता हैं, इनका नेतृत्व आगामी चुनावों में कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में सार्थक भूमिका निभाएगा।
पदभार ग्रहण कर वीरु झांझोट ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद से मुझे जो दायित्व मिला है, उसकी गरिमा के अनुरूप कार्य कर में वंचित वर्ग के हक और अधिकारों के लिए सतत संघर्षरत रहूंगा।
इस अवसर पर विधानसभा तीन के प्रभारी पिंटू जोशी, शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, राजेश चौकसे, अमन बजाज, शैलेश गर्ग, शिव घावरी, अनिल यादव, कैलाश पथरोड़, आदि ने विचार रखे।
इस दौरान मुख्य रूप से मुकेश पुरी, प्रकाश महावर कोली, आशीष लोट, राजकुमार जाधव, अकील अत्ता, जीतू होलकर, शेख शाकिर, दानिश खान, गोपी जैन, अंकित जोशी, आतिक गौहर, अभिषेक करोसिया, अमन करोड़े, किशोर करोसिया, सचिन , अप्पू वर्मा आदि मौजूद थे। संचालन देवेन्द्र सिंह यादव ने एवं आभार शेलू सेन माना ने माना।

