आकृति और अनिकेत ने जमाया रंग!

मनोरंजन

जब रोमांस हो दिलकश, गाने की धुन हो कैची और जोड़ी हो एकदम फ्रेश, तो एंटरटेनमेंट का मजा दोगुना होना तय है! HMR Music लेकर आया है अपना नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘बरेली वाला झुमका’, जिसमें आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की प्यारी-सी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। ‘बरेली वाला झुमका’ में रोमांस भी है, रंग भी हैं और डांस का जबरदस्त तड़का भी! खूबसूरत लोकेशन्स, एनर्जेटिक डांस मूव्स और एकदम फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी इस गाने को खास बनाती है। आकृति अग्रवाल अपने चुलबुले अंदाज और दिलकश अदाओं से कहानी में चार चांद लगाती हैं, वहीं अनिकेत राज अपने कॉन्फिडेंट और दमदार डेब्यू से दर्शकों का ध्यान खींचते हैं। दोनों की यंग एनर्जी और शानदार केमिस्ट्री गाने को और भी दिलचस्प बनाती है।