शो ‘जाने अनजाने हम मिले’, जिसे गोल्डी बहल और सोनल ए कक्कड़ ने रोज ऑडियो विजुअल्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत प्रोड्यूस किया है, ने 500 सफल एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। नवंबर 2024 में शुरू हुए इस शो ने अपनी दिल से जुड़ी कहानी और दमदार ड्रामे के साथ लगातार दर्शकों का प्यार पाया है। शारदा का किरदार निभा रहीं जयती भाटिया की मजबूत अदाकारी हो या राघव का किरदार निभा रहे भरत अहलावत और रीत का किरदार निभा रहीं आयुषी खुराना की प्यारी ऑन स्क्रीन जोड़ी, इस शो ने देशभर के दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई है। जयती भाटिया, भरत अहलावत और आयुषी खुराना जैसे शानदार कलाकारों से सजे इस शो को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है।

