टाइटल ट्रैक की इमोशनल फील और ‘ऐतबार’ की दिल को छू लेने वाली गहराई के बाद, अब ‘चांद मेरा दिल’ के मेकर्स लेकर आए हैं ‘खासियत’ — एक झूमने वाला, मस्ती से भरपूर गाना जो फिल्म के मूड में एकदम फ्रेश ट्विस्ट लाता है। एनर्जी से भरपूर ये ट्रैक उन प्यारे, नटखट पलों को कैप्चर करता है, जब प्यार बस दिल को हल्का-फुल्का और खुश कर देता है। अनन्या पांडे और लक्ष्य पर फिल्माया गया ये गाना प्यार के खूबसूरत लम्हों को बड़े ही दिलकश अंदाज़ में दिखाता है। इसका अपबीट रिदम और वाइब फिल्म के म्यूजिक में एक नई खुशी की परत जोड़ता है, जो रोमांस के अलग-अलग रंगों को एक्सप्लोर करता है।‘खासियत’ में राघव चैतन्य और जोनिता गांधी की जुगलबंदी एकदम फ्रेश और यंग चार्म लेकर आती है। सचिन-जीगर का म्यूजिक और अमिताभ भट्टाचार्य के बोल मिलकर ऐसा मैजिक बनाते हैं, जो कैची भी है और दिल से जुड़ा हुआ भी। ये गाना सुनते ही मूड अप कर देने वाला है — ऐसा ट्रैक जो बार-बार सुनने का मन करे।

