शो ‘तू जूलियट जट्ट दी’ अपनी लव स्टोरी से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब कॉलेज का नया सिलेबस लिखने जा रहा है। शो में चार महीने का लीप आते ही कैंपस में रोमांस, राइवलरी और ड्रामा की नई शुरुआत होगी। हीर और नवाब का रिश्ता पहले ही कई दिल टूटने वाले मोड़ देख चुका है, लेकिन अब उनकी कहानी और भी उलझने वाली है। चार महीने बाद हीर (जसमीत कौर) और नवाब (सैयद रज़ा अहमद) सीनियर ईयर में दाखिल हो चुके हैं। नवाब, जो पहले जिंदगी को हल्के-फुल्के अंदाज़ में जीता था, अब जिम्मेदारियों को संभालते हुए गंभीर हो गया है। वहीं हीर हर मौके पर उसे ताना मारती है, और दोनों के बीच की ठंडी जंग अधूरी भावनाओं को और गहरा कर देती है।
और ठीक उसी समय जब सीनियर्स को लगा कि उन्होंने कैंपस के हर ट्विस्ट देख लिए हैं, कॉलेज के गेट से एक नई बैच एंट्री करती है और हीर और नवाब की दुनिया में नई वाइब लेकर आती है।

