करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, पावर कपल नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में नजर आएंगे।
अपनी शानदार केमिस्ट्री और मजेदार बातचीत के लिए मशहूर करण और तेजस्वी ने शो में अपने रिश्ते, लिव-इन पार्टनर्स के तौर पर जिंदगी, बिग बॉस के बाद की जर्नी और कई अनकहे किस्सों पर खुलकर बात की। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तेजस्वी के उस मजेदार जवाब की रही, जो उन्होंने शादी और बच्चों को लेकर हुई बातचीत के दौरान दिया।
एक हल्के-फुल्के पल में नेहा धूपिया ने कपल से पूछा, “आप लोग बच्चे कब प्लान कर रहे हो? एक साल तो बताओ!” इस पर बिना एक सेकंड गंवाए तेजस्वी ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “प्लान करके बच्चे होने होते तो आपके होते प्लान करके?”तेजस्वी का यह जवाब सुनकर नेहा और अंगद दोनों पहले हैरान रह गए और फिर जोर-जोर से हंसने लगे। मजाक को आगे बढ़ाते हुए अंगद ने कहा, “मुझे ये सवाल पसंद आया!” वहीं नेहा ने जवाब दिया, “कुछ लोगों के प्लान करके भी होते हैं!”

