रितेश और फराह प्रस्तुत करेंगे लॉक-अप

मनोरंजन

रितेश देशमुख और फराह खान बने हैं जेलर, और उनकी कंट्रोल्ड एवं हाई-प्रेशर जेल में बंद हैं 14 जानी-मानी हस्तियाँ। देखिए लॉक अपः सच या सजा, एक ऐसे कैप्टिव रियलिटी शो का सिलसिला, जो इससे पहले भारतीय रियलिटी एंटरटेनमेंट में कभी नहीं देखा गया है। बाहरी दुनिया से बिल्कुल कटे हुए, हर ऐशो-आराम से दूर और लगातार चुनौतीपूर्ण होते टास्कों के बीच इन मशहूर लोगों को लगातार अपने साथियों को बदलते हुए और मुश्किल फैसले करते हुए आगे बढ़ते रहना होगा। उनका हर कदम रातों-रात हालात को बदल देगा। छः हफ्ते तक चलने वाले इस ड्रामा में हर रोज अलग-अलग टास्क होंगे, स्टेटस के पायदान होंगे, चार्जशीट लाई जाएगी, सजाएं दी जाएंगी, और टर्मिनेट किया जाएगा। पूरे सफर में उनकी क्षमता और बचे रहने की इच्छा की कड़ी परीक्षा होगी। 

1 thought on “रितेश और फराह प्रस्तुत करेंगे लॉक-अप

Comments are closed.