अभिनेता मिहिर आहूजा ने अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। इस प्रोजेक्ट में वह प्रतिभाशाली अभिनेत्री प्रसन्ना बिष्ट के साथ नज़र आएंगे, जिन्हें चिरैया में उनके शानदार अभिनय के लिए काफी सराहना मिली थी। फिल्म का निर्देशन आदित्य चंडिओक कर रहे हैं और यह एक हल्की-फुल्की ड्रामेडी (कॉमेडी-ड्रामा) होगी, जिसमें हास्य, भावनाएं और जमीन से जुड़ी कहानी देखने को मिलेगी।नेटफ्लिक्स फिल्म ग्रेटर कलेश और बात पक्की जैसी प्रोजेक्ट्स का निर्देशन कर चुके आदित्य चंडिओक इस बार एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जो बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों की सादगी, हास्य और दिल को छू लेने वाली भावनाओं की याद दिलाएगी। यह फिल्म छोटे शहरों के जीवन, वहां के लोगों और उनकी संस्कृति को बेहद दिलचस्प और दिल से जोड़ने वाले अंदाज़ में पेश करेगी।


1 thought on “मिहिर ने ‘प्रसन्ना के साथ शूटिंग शुरू की”
Comments are closed.