सुर, साधना और संवेदनाओं से सजी एक अविस्मरणीय शाम में प्रख्यात बांसुरी वादक नवीन कुमार की बहुप्रतीक्षित डेब्यू पुस्तक “द जर्नी ऑफ़ बांसुरी” का भव्य विमोचन विसलिंग वुड्स इंटरनेशनल में हुआ। इस खास मौके पर दिग्गज फिल्मकार सुभाष घई ने पुस्तक का लोकार्पण किया, जबकि मंच पर अपनी मौजूदगी से सुखविंदर सिंह और शिवमणि ने शाम को और भी यादगार बना दिया।यह आयोजन केवल एक पुस्तक लॉन्च नहीं, बल्कि संगीत, अनुभव और भावनाओं का उत्सव बन गया। नवीन कुमार की बांसुरी से निकले सुरों ने जैसे हर श्रोता को एक अलग दुनिया में पहुंचा दिया जहां “तू ही रे” जैसे गीतों की मधुरता और क्लासिकल धुनों की गहराई एक साथ महसूस हुई। सिवमणि के साथ उनकी जुगलबंदी ने ऊर्जा और लय का ऐसा संगम रचा कि पूरा सभागार मंत्रमुग्ध हो उठा, वहीं सुखविंदर सिंह की दमदार प्रस्तुति ने माहौल को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।

