‘बारा नंबर’ की  स्टारकास्ट का ऐलान

मनोरंजन

अभिनेता, कॉमेडियन, इंटरनेशनल एमी विजेता कलाकार और फिल्ममेकर विर दास ने अपनी आगामी निर्देशित फिल्म ‘बारा नंबर’ की स्टारकास्ट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह एक फाउंड-फुटेज साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें भारतीय सिनेमा के कई बेहतरीन और प्रतिभाशाली कलाकार एक साथ नज़र आने वाले हैं।हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस के बाद बतौर निर्देशक विर दास की यह अगली फिल्म है। बारा नंबर में विर दास के साथ शीबा चड्ढा, अरुणोदय सिंह, अहसास चन्ना, अतुल कुलकर्णी, निहारिका लाइरा दत्त, श्रिया पिलगांवकर, सुहैल नय्यर, पूजा सारुप और नवीन कौशिक जैसे दमदार कलाकार शामिल हैं। इन सभी कलाकारों ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों, वेब सीरीज़ और यादगार किरदारों के ज़रिए दर्शकों का दिल जीता है। इस प्रोजेक्ट में कवी शास्त्री क्रिएटिव प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हैं।

1 thought on “‘बारा नंबर’ की  स्टारकास्ट का ऐलान

Comments are closed.