नेगेटिव लीड बनीं सानिया खेरा

मनोरंजन

अभिनेत्री सानिया खेरा, जो जुनूनियत्त, तोसे नैना मिलाइके, मन अतिसुंदर और प्रेम लीला जैसे शोज़ में नजर आ चुकी हैं, एक बार फिर टीवी पर वापसी कर रही हैं। नए शो शहज़ादी है तू दिल की में वह एक दमदार नेगेटिव किरदार निभा रही हैं। सानिया कहती हैं, “मैंने शहज़ादी है तू दिल की में नेगेटिव रोल इसलिए चुना क्योंकि कनिका का किरदार बहुत मजबूत और परतों वाला है। वह सिर्फ ड्रामा के लिए नेगेटिव नहीं है। उसके अपने तर्क, भावनाएं और कमजोरियां हैं, जो उसे एक कलाकार के तौर पर निभाने के लिए दिलचस्प बनाती हैं। नेगेटिव रोल में एक्सप्रेशन, बॉडी लैंग्वेज और इंटेंसिटी के साथ एक्सपेरिमेंट करने की आज़ादी मिलती है, जो मुझे बहुत पसंद है। साथ ही, मेनस्ट्रीम चैनल का हिस्सा होना बड़ी ऑडियंस तक पहुंचने का अच्छा मौका है।”