’गुरिंदरवीर ने पहला इंटरव्यू दिया आलिया  को

ताज़ा खबर मनोरंजन

यश राज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ऐल्फा’ को लेकर उत्साह चरम पर है। इसी बीच फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भारत के नए ट्रैक सुपरस्टार गुरिंदरवीर सिंह से खास बातचीत की। हाल ही में 10.09 सेकंड का समय दर्ज कर इतिहास रचने वाले गुरिंदरवीर भारत के सबसे तेज धावक बन गए हैं।इस दिल छू लेने वाली और बेबाक बातचीत में गुरिंदरवीर ने अपने माता-पिता के अटूट समर्थन, अपने पिता के अधूरे खेल सपनों से मिली प्रेरणा और उन मुश्किल दौरों के बारे में बात की, जब उन्होंने लगभग खेल छोड़ने का मन बना लिया था।

बातचीत की शुरुआत करते हुए गुरिंदरवीर ने कहा,

“सबसे आगे, सबसे तेज़ होने के लिए चाहिए फोकस, लगन और हार्ड वर्क। रेडी?”

इस पर आलिया ने मुस्कुराते हुए कहा,

“तो आज मेरे साथ हैं एक ऐसे एथलीट, जो भारत का गौरव हैं। 10.09 सेकंड के रिकॉर्ड समय के साथ, रनिंग ट्रैक के असली ‘ऐल्फा’, गुरिंदरवीर सिंह। आपने कब तय किया कि आपको भारत का सबसे तेज एथलीट बनना है?”

गुरिंदरवीर ने अपने बचपन को याद करते हुए कहा,

“पापा की ट्रॉफियां और मेडल्स होते थे, मैं उन्हें साफ किया करता था। उनकी एक फोटो थी जिसमें वह वॉलीबॉल खेलते हुए छलांग लगा रहे थे। मैं सोचता था कि एक दिन मैं भी ऐसे ही छलांग लगाऊंगा।