‘जेड’ में बसती है सीरत की फैमिली स्टोरी

मनोरंजन

अभिनेत्री सीरत कपूर के लिए लोनावला में बना उनका खूबसूरत रिट्रीट ‘जेड’ सिर्फ एक आलीशान विला नहीं, बल्कि प्रकृति, कला, परिवार और यादों से जुड़ी एक बेहद खास कहानी है। पहाड़ियों और हरियाली के बीच बना यह पांच बेडरूम वाला विला सीरत के उस सपने का हिस्सा है, जिसमें वह रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर प्रकृति के करीब रहना चाहती थीं।

एक खास बातचीत में सीरत ने अपने लोनावला विला ‘जेड’ के पीछे की सोच, उससे जुड़ी भावनाओं और उन पारिवारिक यादों के बारे में खुलकर बात की, जिन्होंने इस खूबसूरत जगह को सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि एक साझा पारिवारिक कहानी बना दिया।सीरत कहती हैं, “प्रकृति से जुड़ना हमेशा मेरा सपना था। जेड का हर कोना प्यार से डिजाइन किया गया है और इसे आकार देने में मेरा पूरा परिवार शामिल रहा है। जेड सिर्फ एक घर नहीं है, यह हमारी साझा कहानी है।”