शर्वरी ने  ये प्रेम मोल लिया के म्यूजिक लॉन्च का जश्न मनाया

मनोरंजन

शर्वरी ने अपनी आगामी फिल्म ये प्रेम मोल लिया के म्यूजिक लॉन्च का जश्न मुंबई के प्रतिष्ठित रॉयल ओपेरा हाउस में एक खास शाम के साथ मनाया। पीढ़ियों से कहानियों, गीतों और फिल्मों को जीवंत होते देखने का अनुभव देने वाले इस ऐतिहासिक स्थल को  शर्वरी ने फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत के लिए बेहद खास और उपयुक्त बताया।म्यूजिक लॉन्च की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए शर्वरी ने इस खास मौके और वेन्यू के महत्व को याद किया। उन्होंने लिखा, “रॉयल ओपेरा हाउस, जहां पीढ़ियां अपने परिवारों के साथ कहानियों, गीतों और फिल्मों को जीवंत होते देखने के लिए एक साथ आई हैं। सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के प्रमोशन की शुरुआत करने के लिए इससे खूबसूरत जगह और क्या हो सकती है!”