रिया और शोविक ने ‘मुश्किल दौर को किया याद
अभिनेत्री और उद्यमी रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती ने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो डबल डेट में अपनी ज़िंदगी के कठिन दौर और साथ में बिज़नेस शुरू करने के अनुभव को खुलकर साझा किया। दोनों ने भाई-बहन होने के साथ-साथ प्रोफेशनल पार्टनर के रूप में काम करने की चुनौतियों, 2020 के बाद के मुश्किल समय और कैसे एक साथ बिज़नेस खड़ा करने से उन्हें नई दिशा मिली, इस बारे में बात की।
रिया ने कहा, “भाई-बहन के साथ काम करना मुश्किल होता है। पर्सनल और प्रोफेशनल रिश्तों के बीच फर्क समझने में समय लगता है। अपने बिज़नेस के शुरुआती दिनों को याद करते हुए रिया ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर बहस हो जाया करती थी।”शुरुआत में हमारे लिए यह बहुत मुश्किल था। शोविक ने बताया कि उनका यह बिज़नेस ऐसे समय में शुरू हुआ जब दोनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे थे। उस समय जहां रिया के अभिनय करियर में अनिश्चितता थी, वहीं एमबीए पूरा करने के बावजूद उन्हें भी कोई सही अवसर नहीं मिल रहा था।इस पर रिया ने कहा, “2020 के बाद मुझे काम मिलना बंद हो गया था। मुझे कोई साइन नहीं कर रहा था और उसे भी कोई नौकरी नहीं दे रहा था।”

