इन्दौर | स्थानीय क्रीडा भारती खेल परिसर रामबाग में मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में वर्ल्ड हैंडबॉल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हैंडबॉल के वरिष्ठ खिलाड़ियों की उपस्थिति में केक काटा गया। मध्यप्रदेश हँडबॉल संघ के महासचिव डॉ हरदीप सिंह रुप्पल के अनुसार कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष दीपक जैन ने भविष्य की योजनाओं, खेल के विकास, हैंडबॉल अकादमी की स्थापना, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन, खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। आयोजन में मुख्य रुप से वीरेंद्र पुराणिक, दीपक मिश्रा, महेश भदौरिया, शिशिर कुलकर्णी, डॉ सुनील दुधाले, अमित दवे, युसुफ खत्री, राजेश जोशी, जितेन्द्र बोराडे, मनीष छाबड़ा, संजय दुबे, रईस खान, सचिन कुलकर्णी, एजाज खत्री, हरप्रीत सैनी, इन्द्रजीत गिल, अंजली निमगावकर, अशोक बाबाजी, अशोक चौहान, मधू करोले, गीता ठाकुर, जया लबडें, प्रीती बारगल, मीना शेंडके, दीपेश पवार, भारती दीदी, अखिलेश वमा सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थिति रहे। इस अवसर पर सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट खिलाड़ी भावेश सोनाने, प्रद्युम्न सिंह, आशुतोष यादव, अदिती राठौर, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विभु पटेल, प्रशिक्षक राजु शर्मा, राष्ट्रीय रेफरी राहुल चित्रे को सम्मानित किया गया। अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी वरिष्ठ खिलाड़ियों की भोजन व्यवस्था मध्यप्रदेश हैंडबॉल संघ द्वारा की गई थी। आयोजन का संचालन पूजा शर्मा ने किया व आभार निर्मल सेठी ने माना।

