दर्शक ‘मेन कैरेक्टर एनर्जी’ से जुड़ते हैं

ताज़ा खबर देश

अपने शानदार फिल्मी करियर में कई ‘ऐल्फा ’ किरदार निभा चुके अनिल कपूर इस बात से बेहद खुश हैं कि बॉलीवुड ने आखिरकार ‘ऐल्फा ’ जैसी एक मजेदार, पॉपकॉर्न एक्शन एंटरटेनर बनाई है, जिसमें आलिया भट्ट और शर्वरी जैसी दो अभिनेत्रियों को उस एक्शन जॉनर के केंद्र में रखा गया है, जिसे अब तक मुख्य रूप से पुरुष नायकों का क्षेत्र माना जाता रहा है।‘ऐल्फा ’ में अनिल कपूर का किरदार फिलहाल पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है ताकि फिल्म की कहानी के अहम रहस्य सुरक्षित रह सकें। इस बारे में बात करते हुए अनिल कहते हैं,“बहुत लंबे समय तक हमने सिनेमा को कुछ तयशुदा लेबल्स के जरिए देखा है — मेल लीड, फीमेल लीड, हीरो, हीरोइन। लेकिन अब दर्शक बदल चुके हैं और कहानी कहने का तरीका भी विकसित हुआ है। ऐल्फा  की सबसे रोमांचक बात यह है कि यह फिल्म इन पुरानी परिभाषाओं को चुनौती देती है।”