दुर्गावती और स्नेहा की टक्कर 

मनोरंजन

शो ‘गंगा माई की बेटियां’ में जज़्बात, रिश्ते और टकराव जिस तरह सामने आ रहे हैं, वो दर्शकों को लगातार कहानी से जोड़े हुए हैं। वहीं अब एक नया समीकरण भी सबका ध्यान खींच रहा है—दुर्गावती (इंदिरा कृष्णा) और स्नेहा के बीच बढ़ती टक्कर।दुर्गावती का किरदार निभा रहीं इंदिरा कृष्णा ने कहा, “मुझे इस ट्रैक की सबसे अच्छी बात ये लगती है कि ये सिर्फ दो महिलाओं के बीच की लड़ाई नहीं है। दुर्गावती और स्नेहा, दोनों ही दमदार महिलाएं हैं, जो अपनी सोच, अपने उसूलों और अपने अनुभवों पर पूरी तरह कायम हैं। दोनों की सोच अलग है, इसलिए उनके बीच टक्कर होती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि दोनों में से कोई एक गलत है। दर्शकों को दुर्गावती का एक अलग रूप देखने मिलेगा। तब उन्हें समझ आएगा कि वो कोई नेगेटिव किरदार नहीं है, बल्कि एक ऐसी दमदार महिला है, जिसे हालात ने ऐसा बना दिया।