लेन-देन विवाद को लेकर जीजा-साले ने मटेरियल सप्लायर को जमकर पीटा

मध्य प्रदेश

सिर पर लाठी, तलवार से वार कर किया घायल
भोपाल । देहात क्षेत्र के बिलखिरिया थाना इलाके में स्थित छावनी पठार में रहने वाले बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के साथ चल रहे लेन-देन के विवाद को लेकर आरोपी जीजा-साले ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। आरोपियो ने उसके सिर पर डंडो और तलवार से वार किए, जिससे सिर और नाक में गंभीर चोट आई हैं। इसके साथ ही आरोपियों ने उसे आगे से उधारी मांगने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। मिली
जानकारी के मुताबिक छावनी पठार में रहने वाले 40 वर्षीय मनोहर रघुवंशी पिता रामसिंह रघुवंशी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 12 बजे वह घर के बाहर बैठा था। इस दौरान उसका दोस्त और उसका परिवार साथ ही था। उसी दौरान वहां विजय मालवीय और उसके साले आशीष और आकाश आ धमके। मटेरियल देने के बाद पैमेंट को लेकर मनोहर का विजय से पुराना लेनदेन है। आरोपी ने उससे कि तू उधारी की रकम को लेकर मेरे खिलाफ तरह-तरह की बातें कर रहा है। इस बात को लेकर उनके बीच विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। तीनों के हाथ में लिये डंडे और तलवारो से उसके सिर और नाक पर वार किए, जिससे गंभीर चोट आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियो ने उसे मारने की धमकी दी और फरार हो गये। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरु कर दी है।